Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राजस्थान के दौसा में फूड प्वाइजनिंग से 300 लोग बीमार, धार्मिक कार्यक्रम में सहभोज के बाद तबीयत बिगड़ी

फिलहाल इन लोगों की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने ब्लड सैम्पल और भोजन के सैंपल जांच के लिए भिजवाए हैं।

16 Jun 2023

राजस्थान के दौसा में फूड प्वाइजनिंग से 300 लोग बीमार, धार्मिक कार्यक्रम में सहभोज के बाद तबीयत बिगड़ी

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के महुवा विधानसभा क्षेत्र के पाखर चौडकी गांव में धार्मिक कार्यक्रम में सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग से 300 लोग बीमार पड़ गए। सबका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में एक पांच वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल रेफर किया है। फिलहाल इन लोगों की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने ब्लड सैम्पल और भोजन के सैंपल जांच के लिए भिजवाए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि पाखर चौडकी गांव के रहने वाले महेंद्र बैरवा की पिछले दिनों दिल्ली में सेकेंड ग्रेड अध्यापक के पद पर सरकारी नौकरी लगी थी। इसके चलते उसने गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम कर ग्रामीणों को सामूहिक भोज के लिए आमंत्रित किया। लोगों ने लड्डू पूरी और दाल के बड़े खाए। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और पेट दर्द शुरू हो गया। इस पर करीब 120 मरीजों को मंडावर और 80 मरीजों को महुवा अस्पताल में भर्ती कराया। मरीजों की संख्या ज्यादा होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए, लोगों का जमीन पर लिटा कर इलाज करना पड़ा।

फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर दौसा से सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया व स्थानीय विधायक ओमप्रकाश हुडला देररात को महुवा अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बीमार लोगों का इलाज शुरू किया। सीएमएचओ ने बताया कि सवामणी कार्यक्रम के सामूहिक भोज में खाना खाने से 300 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के बाद सभी लोगों की तबीयत में सुधार है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दाल के बड़े खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News